– भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस प्रशासन भी रहा मौजूद
बिन्दकी/फतेहपुर । गोधरा कांड पर आधारित फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को 2 विधायकों तथा भाजपा जिला अध्यक्ष सहित तमाम भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने देखा । फिल्म देखने के बाद जनप्रतिनिधि बोले इस फिल्म में सत्यता को दिखाया गया है सभी को देखना चाहिए ।
शनिवार को नगर के मुगल रोड स्थित टॉकीज में जहानाबाद क्षेत्र के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, बिन्दकी क्षेत्र के विधायक जय कुमार सिंह जैकी, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल गुप्ता चार्ली सहित तमाम भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गोधरा कांड पर आधारित बनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट देखने पहुंचे । बताते चलें कि 22 वर्ष पहले 27 फरवरी 2022 को गुजरात के गोधरा शहर में कर सेवकों से भारी रेलगाड़ी में आग लगने से लगभग 90 यात्री मारे गए थे । इसी गोधरा कांड को लेकर द साबरमती रिपोर्ट फिल्म तैयार की गई है फिल्म देखने के बाद दोनों विधायकों तथा भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजनीतिक तुष्टीकरण के चलते देश के इतिहास और कई महत्वपूर्ण घटनाओं को दबा दिया गया था । गोधरा कांड उन्ही में से एक है । इस फिल्म के माध्यम से सत्य को सामने लाने का प्रयास किया गया है । लोगों को इस फिल्म को अवश्य देखना चाहिए ।
इस मौके पर भाजपा नेता सुल्तान सिंह के अलावा स्वाती ओमर रन्नो गुप्ता सोमवती निषाद शुभम सिंह परिहार विष्णु द्विवेदी सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
