फतेहपुर । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सपा कार्यालय में संविधान शिल्पी “भारत रत्न” बाबा साहब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया । चित्र पर माल्यार्पण के उपरान्त जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता मे गोष्ठी की गई जिसका संचालन जिला महासचिव चौधरी मन्जर यार ने किया सभी जिम्मेदार साथियों ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला ।
जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बाबासाहब ने ऐसा संविधान बनाया । जिससे देश में समानता रहे ऊँच-नीच का भेद भाव खत्म हो सभी को बराबर का न्याय मिले सब के अधिकार बराबर रहें ।परंतु आज की भाजपा सरकार बाबा साहब के दिए हुए समानता के अधिकारों का खुलें आम हनन कर रही है । जाति, धर्म, क्षेत्र वर्ग, भाषा के अनुसार बांटनें का कार्य कर रही है । जिससे लोकतंत्र कमजोर हो रहा है । हम सब यहां से संकल्प लेकर जाए कि हमे संविधान की रक्षा के लिए ही सरकार बनानी है जिससे देश में खुशहाली हो, रोजगार हो, ऊँच, नीच, जातिपात खत्म हो ।
इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से पूर्व जिला अध्यक्ष विपिन यादव, राजू कुर्मी, जगनायक सचान, आजम खान, संदीप माली, मनोज यादव, अनिल यादव,मुन्ना बाजपेई, चन्द्रशेखर वेदी, कामता प्रसाद, अकील अहमद, सुहैल खान हेमू, अशोक सविता, फूल सिह मौर्य, नागेन्द्र सिंह, प्रदीप सोनकर, श्रीकांत भोजवाल, चंद्रमणि भास्कर, बीरेन्द्र यादव,रामबाबू यादव, बीरेन्द्र साहू, इंद्रराज पाल,दिलीप पाल सहित लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे ।
