फतेहपुर : जिले की अयाह शाह विधानसभा सीट से कांग्रेस की प्रबल उम्मीदवार महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष हेमलता पटेल ने अपनी युवा टीम के साथ महत्वपूर्ण बैठक की ।
जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कई बिंदुओं पर रणनीति बनी । युवा टीम मेम्बर्स को अध्यक्ष हेमलता पटेल ने यह निर्देश दिए की विधानसभा के प्रत्येक बूथ में कम से कम 5 सक्रिय युवा कार्यकर्ता रहेंगे ऐसे ही 5 महिला कार्यकर्त्ता व 5 पुरुष कार्यकर्त्ता होना अनिवार्य है । अधिकतम बूथों में यह टीम बनाई जा चुकी है । बाकी शेष जो बचे हुए बूथ हैं उनमें भी जल्द ही टीम बना ली जाये और लिस्ट कार्यालय में उपलब्ध करायी जाये ।
