बिन्दकी/फतेहपुर । ग्रामीण क्षेत्र के तीन दर्जन से अधिक पीड़ित व्यापारी कोतवाली बिन्दकी पहुंचे । कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से मुलाकात किया और कहा कि धान खरीद बिक्री का जो करोड़ों रुपया का जो चार बड़े व्यापारियों ने गमन किया है । उसे दिलाने का जल्द काम किया जाए व्यापारियों ने कहा कि वह एक और मुकदमा दर्ज कराएंगे ।
उन्होंने चार नाम जद आरोपियों में से अभी भी फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने की भी मांग कोतवाली में रविवार की दोपहर करीब 12:00 बजे धान खरीद बिक्री के मामले में पीड़ित करीब तीन दर्जन लोग पहुंचे । पीड़ित लोगों ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह से आरोपियों द्वारा करोड़ों रुपया वापस दिलाने की मांग किया । इस मामले में पीड़ित अशोक आदि ने कहा कि वह आरोपियों के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कराएंगे ।
बताते चले कि बिन्दकी कस्बे के कुंवरपुर रोड में महादेव गार्डन के सामने स्थित गरिमा ट्रेडर्स द्वारा कई करोड़ रूपया का ध्यान खरीदा गया था । लेकिन इसके बाद धान बेचने वालों का पैसा नहीं दिया गया । जिस पर पीड़ित सैकड़ो लोगों ने चार आरोपियों के खिलाफ करोडो रूपया गमन करने का मुकदमा दर्ज कराया था ।
बताया जाता है कि एक आरोपी पुलिस के हिरासत में है । जबकि तीन आरोपी अभी भी फरार हैं । इसी मामले को लेकर रविवार की दोपहर करीब 12:00 बजे पीड़ित अशोक कुमार सहित तमाम लोग कोतवाली बिन्दकी पहुंचे और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से मुलाकात कर आरोपियों द्वारा जल्द पैसा वापस दिलाने की मांग किया ।
इस मामले में अशोक कुमार ने कहा कि वह लोग किसानों से धान खरीद कर लाए थे और गरिमा ट्रेडर्स में बेचा गया था अब किसान अपना पैसा वापस मांग रहे लेकिन गरिमा ट्रेडर्स के चार आरोपियों द्वारा पैसा वापस नहीं किया जा रहा है । अभी भी तीन आरोपी फरार है । जिनको गिरफ्तार किया जाए और पैसा वापस दिलाया जाए । अशोक कुमार ने कहा कि एक अन्य मुकदमा भी आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया जाएगा ।
