फतेहपुर । उप कृषि निदेशक ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रत्येक तृतीय बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजन किया जाता है। माह दिसम्बर-2024 का “किसान दिवस” 18 दिसम्बर 2024 को समय 12:00 बजे से 02:00 बजे अपरान्ह तक विकास भवन सभागार में आयोजित कराया जायेगा । किसान दिवस में किसानों की समस्याओं के निदान हेतु बैठक में उपस्थित अधिकारियों/ विशेषज्ञों द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं, कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी तथा कृषकों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्वक समाधान किया जायेगा ।
