MP News । मध्य प्रदेश के ग्वालियल जिले से एक बड़ी घटना की जानकारी सामने आई है । यहां पर घाटीगांव के अंतर्गत रविवार की रात ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से दुर्घटना हो गई । इस हादसे में चार लोगों की मृत्यु हो गई एवं कुछ लोग घायल हुए हैं । मृतकों के आश्रितों को शासन के प्रावधानों के तहत हर संभव मदद और घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए गए हैं ।
