फतेहपुर । जनपद के घाता थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिनौंता मोड़ के समीप तेज रफ्तार डम्फर ट्रक की जोरदार टक्कर से बाइक पर सवार माँ बेटे की दर्दनाक मौत हो गई । हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों बाइक से महेवा घाट चित्रकूट से कौसम्भी के मंझनपुर जा रहे थे ।

मिली जानकारी के मुताबिक नीरज कुमार पांडेय पुत्र संतोष पांडेय 27 वर्षीय अपनी बाईक से अपनी माँ रानी पांडेय के साथ अपने घर टिकुरा महेवा घाट चित्रकूट से कौसम्भी जनपद के मंझनपुर जा रहे थे । तभी तेज रफ्तार डम्फर ट्रक ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उनकी बाइक डम्फर में फस कर काफी दूर घिसटते हुए चली गयी थी । जिस कारण दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।
वही घटना के बाद डम्फर चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके पर से भाग गया । घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची व मृत शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया ।
