बिन्दकी/फतेहपुर । पूर्व प्रधानमंत्री हर दिल अजीज भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का सौ वां जन्मदिन आज श्रद्धा के साथ मनाया गया । नगर बिन्दकी के सभी बूथ कमेटियों ने पृथक पृथक कार्यक्रम रखकर अटल जी को पुष्पांजलि अर्पित की ।
तहसील रोड में भी त्रिवेणी टायर्स प्रतिष्ठान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । इस मौके पर बोलते हुए मंडल अध्यक्ष अतुल द्विवेदी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई का लंबा संसदीय इतिहास रहा उनकी वाकपटुता के विरोधी भी कायल रहे । उनकी योग्यता का ही परिणाम था कि कांग्रेस की सरकार ने भी उन्हें राष्ट्र संघ में भारत का प्रतिनिधि मनोनीत कर भेजो जहां उन्होंने भारत का गौरव बढ़ाया ।
संयोजक प्रवीण दीक्षित ने कहा अटल बिहारी वाजपेई ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी है और राष्ट्र को विकास के रास्ते पर गतिशील किया है । उन्होंने जहां दोबारा प्रमाण परीक्षण कर विरोधी राष्ट्रों को एक कड़ा संदेश दिया था । वहीं उन्होंने भारत के बढ़ते कदमों से भी संपूर्ण विश्व को अवगत कराया था ।
आज उनके सपनों का भारत बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार अहर्निश सेवामहे के सिद्धांत वाक्य पर काम कर रहे हैं और संपूर्ण विश्व में भारत के सामर्थ का परचम लहरा रहे हैं ।
इस मौके पर रजत गुप्ता,सुनील तिवारी,अंकित गुप्ता,सौरभ बाजपेई ,ओंकार बाजपेई स्वाति ओमर आदि मौजूद रहे आदि भी मौजूद रहे ।
