फतेहपुर । “मिशन शक्ति” पंचम चरण व ऑपरेशन जागृति के तहत नारी सशक्तिकरण की कार्यवाही के अनुक्रम में आज निरीक्षक महिला थाना व एंटी रोमियो टीम महिला थाना द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शहली फतेहपुर की बालिकाओं को मिशन शक्ति फेस 5 के तहत महिला थाना प्रभारी कांती सिंह द्वारा कार्यशाला का आयोजन कर पुलिस थाना के कार्यों के बारे में व यूपी सरकार द्वारा सरकारी योजनाओं एंटी रोमियो, महिला हेल्पडेस्क आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । छात्राओं को शासन द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं व महिला सुरक्षा हेतु जारी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया । छात्रों को जलपान कराया गया ।

समाज में नारी सुरक्षा व सम्मान एवं नारी स्वावलंबन हेतु जनपद के समस्त थानों द्वारा अपने- अपने थाना क्षेत्रो में महिला पुलिसकर्मी (शक्ति दीदी) व पुरूष पुलिसकर्मियों द्वारा शहरी एवं ग्रामीण अंचलों में जाकर भीड़- भाड़ वाले इलाकों, कस्बों, गांवों चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं/छात्र-छात्राओं को स्वयं की सुरक्षा हेतु विभिन्न पैतरों के साथ-साथ उ०प्र० सरकार द्वारा जारी किये गये हेल्पलाइन नम्बरो 1090-वीमेन पॅावर लाइन,181-महिला हेल्प लाइन,108-एम्बुलेंस सेवा,1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098- चाइल्ड लाइऩ, 102- स्वास्थ्य सेवा,1930-साइबर क्राइम तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण से संबंधित उप्र शासन की विभिन्न योजनाओं व प्राथमिकताओ के सम्बन्ध में भी जानकारी देते हुए जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किया गया । इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थानों की एन्टी रोमियो टीम द्वारा प्रमुख चौराहो, पार्को एवं भीड-भाड वाले स्थानो के आस-पास चेकिंग कर मनचलों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत अभियान चलाया गया ।
