फतेहपुर । जनपद के खागा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रविवार की सुबह मशरूम प्लांट में एक युवती का शव फांसी के फंदे से लटका मिला युवती अपनी बुआ के घर जाने के लिए शनिवार को निकली थी ।
मिली जानकारी के अनुसार जब स्थानीय लोगों को जब इसकी खबर लगी तो मौके पर भीड़ लग गई और पुलिस को सूचना दिया गया । मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
मृतक युवती सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के जगजीवनपुर मजरे सिमौरी गांव के रहने वाले राम सजीवन की 16 वर्षीय पुत्री शायना देवी है । जो शनिवार के दिन गांव से बुआ के घर खागा कोतवाली क्षेत्र के बरक्क्तपुर गांव के लिए निकली थी । जिसका रविवार की सुबह शव फांसी के फंदे पर एक मशरूम के प्लांट के अंदर लटका हुआ था । वही स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । वही परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है ।
इस बाबत कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि किशोरी शायना का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है । शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है । जांच पड़ताल किया जा रहा है ।
