फतेहपुर । केंद्रीय विद्यालय मधुपुरी फतेहपुर में विद्यालय प्रबंध समिति तथा विद्यालय भवन निर्माण अनुवीक्षण समिति की बैठक जिलाधिकारी /अध्यक्ष विद्यालय प्रबंध समिति केंद्रीय विद्यालय मधुपुरी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में केन्द्रीय विद्यालय मधुपुरी में सम्पन्न हुई ।

उन्होंने बैठक में विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों और विकास परियोजनाओं के साथ ही निर्माणाधीन भवन की प्रगति की समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन भवन को गुणवत्तापूर्ण ढंग से ससमय पूर्ण किया जाय । छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराया जाय । विद्यालय तक पहुंचने हेतु बड़नपुर से केंद्रीय विद्यालय तक सड़क को पक्का बनाने के निर्देश संबंधितों को दिए ।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर, जिला विद्यालय निरीक्षक, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी,प्राचार्य वीनू मिश्रा सहित समिति के सदस्य उपस्थिति रहे ।
