गोण्डा । UP के गोंडा में 2 दिन पहले गन्ने के खेत में हुई शादी शुदा युवती सकीना की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी विनोद कुमार यादव को अरेस्ट किया है । विनोद की कुछ दिन पहले शादी हो गई थी । शादी के बाद भी सकीना उस पर मिलने का दबाव बनाती थी ।
विनोद का कहना है की सकीना ने उसे मिलने के लिए बुलाया था । रास्ते से हटाने के लिए गन्ने के खेत में उसने चाकू से सकीना का गला काटकर हत्या कर दी थी । अब आरोपी विनोद को जेल भेज दिया गया है । सकीना के पिता मोहर्रम अली ने अज्ञात में FIR कराई थी । सकीना विनोद से अफेयर के चक्कर में 3 वर्ष से अपने पति नसीम को छोड़कर अपने मायके में रह रही थी ।
गोंडा पुलिस ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है । घटना की सूचना 10 मार्च की सुबह पुलिस को मिली थी ।
गोंडा पुलिस ने 48 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की । जांच में ‘फील्ड यूनिट’ और ‘डॉग स्क्वायड’ की मदद से सबूत जुटाए गए और सिर्फ 48 घंटे के भीतर आरोपी विनोद कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया ।
पुलिस ने उसे पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया ।
