फतेहपुर । आज जूनियर स्कूल बड़ाखेड़ा,मलवा में कक्षा 8 के बच्चो के लिए कक्षा 7 बच्चों द्वारा फेयरवेल का कार्यक्रम बहुत उत्साहपूर्वक मनाया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के में वरिष्ठ ए आर पी डॉ0 सुनील कुमार तिवारी, अध्यक्षता स्कूल की प्रधानाध्यापिका सरोज कुमारी, कार्यक्रम का संयोजन सुजाता गौतम ने किया । अपने सम्बोधन में डॉ0 सुनील कुमार तिवारी ने सभी को कक्षा 8 उत्तीर्ण होने के बाद कक्षा 9 में प्रवेश के प्रेरित किया एवं शुभकामनायें प्रदान किया ।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष राजेश, प्राथमिक विद्यालय सदनहा की प्रधनाध्यपिका श्वेता, बिन्दकी फार्म से अर्चना पाण्डेय उपस्थित रहीं । अंत में सभी बच्चो को गिफ्ट प्रदान किया गया । सरोज मैम ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया ।
