फतेहपुर : आज दिन मंगलवार को जिला महिला अस्पताल में कोरोना वायरस से बचाव हेतु सतर्कता (precautions) टीका जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे ने खुद (अपने टीका) लगवाया ।
मैं अपूर्वा दुबे, जिलाधिकारी फतेहपुर आज कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु सतर्कता(precaution) टीका मेरे द्वारा लगवाया गया, मैं पूरी तरह से सुरक्षित और उत्साहित हूं । जनपदवासियों से अपील है कि द्वितीय डोज लगवाने के 09 माह बाद सतर्कता टीका अवश्य लगवाए । pic.twitter.com/2pKDTyPNTn
— DM FATEHPUR (@dmfatehpur) January 11, 2022
उन्होंने ट्वीट कर बताया कि मैं अपूर्वा दुबे जिलाधिकारी फतेहपुर आज कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु सतर्कता (precaution) टीका मेरे द्वारा लगवाया गया । मैं पूरी तरह से सुरक्षित और उत्साहित हूं । जनपदवासियों से भी अपील है कि द्वितीय डोज लगवाने के 09 माह बाद सतर्कता टीका अवश्य लगवाए ।
उन्होंने बताया कि वैक्सीन पूर्णतया सुरक्षित एवं प्रभावी होने के साथ ही कोविड के विरुद्ध हमे प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करती हैं । सभी लोग वैक्सीन अवश्य ले । वैक्सीन लगवाने के बाद उन्हें किसी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट नहीं है । सतर्कता (प्रीकाशन) टीकाकरण के लिए 10 जनवरी,2022 से अभियान शुरुआत हुई है । कोरोना वायरस बचाव के लिए हेल्थ केयर वर्कर्स,फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 साल से अधिक उम्र के कोमार्विड रोगियों को प्रीकॉशनरी की डोज लगवाने के लिए शुरुआत हुई है । सभी फ्रंट लाइन वर्कर,हेल्थ वर्कर, पैरा मेडिकल स्टाफ एवं निर्वाचन से जुड़े सभी ऐसे कार्मिक जिनको दूसरी डोज लगवाए हुए 09 माह व्यतीत हो गया है । वह बिना किसी देरी के अपने नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर पर प्रिकॉशन डोज अवश्य लगवा ले ।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि जिन लोगों ने अभी कोरोना का टीका नहीं लगाया है । जल्द से जल्द लगवा लें । उन्होंने कहा कि कोविड-19 के गाइडलाइंस का शत-प्रतिशत पालन करें । जिससे जनपद में संक्रमण का प्रसार न हो सके । मास्क जरूर लगाएं । भीड़भाड़ में जाने से बचें । एक-दूसरे से पर्याप्त दूरी बना कर रहें । कुछ भी छुएं तो साबुन-पानी से हाथ धुलें ।
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला/पुरूष, डॉ० सुरेश कुमार, डॉ० इस्तियाक सहित अन्य सम्बंधितगण मौजूद रहे ।
