फतेहपुर । जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत निःशुल्क कोंचिग के लिए 07 अप्रैल 2025 से 07 मई 2025 तक आवेदन करें :-
सर्व साधारण को सूचित किया गया है कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत यू०पी०एस०सी०,यू०पी०पी०सी०एस०,एन०डी०ए०,सी०डी० एस०, नीट, जे०ई०, अन्य एकदिवसीय परीक्षा की निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जायेगी । जिसके लिये इच्छुक छात्र/छात्रायें सत्र-2025-26 हेतु 07 अप्रैल 2025 से 07 मई 2025 तक जनपद के स्तर पर आफलाइन तथा अभ्युदय पोर्टल के माध्यम से आनलाइन आवेदन कर सकते है ।
जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय राजकीय पुस्तकालय (मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना पुस्तकालय),राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास,महिला/बालिका फतेहपुर,राजकीय अनुसूचित जाति छात्रा वास खागा व राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय खासमऊ खागा से आफलाइन निः शुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर फोटो, आधार कार्ड, शैक्षिक प्रमाण पत्र 10 वी0, 12 वी0 व स्नातक की स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न कर रजिस्ट्रेशन करा सकतें है । प्रवेश परीक्षा की सम्भावित तिथि माह जून 2025 के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित है । निः शुल्क कोचिंग का संचालन राजकीय इण्टर कालेज, सुखदेव इण्टर कालेज खागा व राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय खासमऊ खागा फतेहपुर में 01 जुलाई 2025 से नवीन सत्र प्रारम्भ होगा ।
