फतेहपुर । जिला उद्योग व्यापार मंडल (पंजी०) का का होली एवं ईद मिलन समारोह एस० जी० गार्डन० आई० टी० मे भव्य आयोजन किया गया जिसमे जिले व नगर के सभ्रांत व्यापारी,बार एसोसिएशन ,पत्रकार एसोसिएशन एवं राजनीतिक लोगो का भारी जमावाडा रहा ।

सभी लोगो ने रंगारंग प्रोग्राम देखते हुए गुजिया,सेवई एवं ठंडाई के साथ रात्रि भोज का आंनद लिया । जिसमे जिले व नगर के सभ्रांत व्यापारी अशोक ओमर,रामचंद्र,अजीत रस्तोगी एवम सौरा के सिंघमा जनरल मैनेजर जे०के० झा० भी उपस्थित रहे । राजनीतिक लोगो के बीच पूर्व विधायक आदित्य पांडेय, शाह अयाह के विधायक विकास गुप्ता, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश अयोध्या पाल, पूर्व विधायक करण सिंह पटेल,नगर चेयरमेन राजकुमार मौर्य,कई पूर्व डिस्ट्रिक बार के अध्यक्ष हंसराज सिंह,सुशील मिश्रा,हीतेंद्र बहादुर सिंह,राकेश वर्मा अन्य कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं में पूर्व बार महामंत्री मणि प्रकाश दुबे,इंद्र कुमार, जितेंद्र श्रीवास्तव एवं आयकर विभाग के बार अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के साथ बिंदकी नगर अध्यक्ष सुशील लोहिया, धाता नगर अध्यक्ष भानु प्रताप केसरवानी, खखरेरू अध्यक्ष अनिल केसरवानी, व्यापार मंडल असोथर के नगर अध्यक्ष एवं गाजीपुर के नगर अध्यक्ष के साथ ही प्रदेश कोषाध्यक्ष आशुतोष रास्तोगी,जिला महामंत्री धीरेंद्र सिंह एवम जिला युवा व्यापारमंडल जिलाध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह मौजूद रहे । आखिर में व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे ने आये हुए सभी लोगो का आभार व्यक्त किया ।
