● राष्ट्रपति से मिला था गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान ।
● रामनाथ गोयनका अवार्ड से भी हो चुके थे सम्मानित ।
लखनऊ में देश-प्रदेश के दिग्गज वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान की मृत्यु हो गई है । हार्ट अटैक से वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान की आज सुबह हुई मृत्यु हुई। मशहूर पत्रकार कमाल खान जी का निधन बेहद कष्टप्रद है । पत्रकारिता जगत के लिए बहुत क्षति है ।
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान का निधन हो गया है । उन्होंने लखनऊ स्थिति अपने आवास में अंतिम सांस ली । कमाल खान का निधन हार्ट अटैक से हुआ है । उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।
कमाल खान की शादी पत्रकार रुचि कुमार के साथ हुई थी । वह अपने परिवार के साथ लखनऊ के बटलर पैलेस स्थित सरकारी बंगले में रहते थे । वह न्यूज चैनल एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार थे ।
शुक्रवार तड़के उन्होंने वहीं अंतिम सांसें लीं । उनके पत्रकारिता के अंदाज को लोग काफी पसंद करते थे । उनके निधन की खबर पर सोशल मीडिया में कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर दुख जताया है । कमाल खान एनडीटीवी में एग्जिक्यूटिव एडिटर के पोस्ट पर थे । वे लखनऊ समेत देश के अन्य इलाकों से विभिन्न मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी करते थे ।
कमाल खान को उनकी बेहतरीन पत्रकारिता के लिए रामनाथ गोयनका अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका था । इसके अलावा उन्हें भारत के राष्ट्रपति से गणेश शंकर विद्यार्थी अवार्ड भी मिल चुका था ।
