कानपुर । महाराजपुर स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल में ऑक्सफोर्ड मॉडल ग्रुप के संस्थापक आर एन शर्मा की चौथी पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष तिवारी ने उनके योगदान को याद किया । वही तिवारी ने बताया कि आर एन शर्मा एक ईमानदार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे । वे हमेशा सत्य के मार्ग पर चलने की सीख देते थे । उनका मानना था कि ईमानदारी से चुना गया मार्ग ही सफलता की राह दिखाता है ।
शर्मा जी ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने 1978 में बर्रा में, 1990 में श्याम नगर में और 2009 में महाराजपुर में विद्यालय की स्थापना की । उनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को सीबीएसई बोर्ड की शिक्षा उपलब्ध कराना था ।
विद्यालय के डायरेक्टर अलोक शर्मा ने कहा कि आज सभी लोग उनके बताए मार्ग पर चल रहे हैं । उनके विद्यालयों से शिक्षित होकर कई छात्र सरकारी और निजी क्षेत्र में नौकरियां कर रहे हैं । कुछ ने स्वयं का व्यवसाय भी शुरू किया है ।
पुण्यतिथि कार्यक्रम में भावना शर्मा,विजय लक्ष्मी,अक्षत भट्ट, अर्चित भट्ट, विदुषी भट्ट,गोपाल धवन, अनुराधा दुबे सहित विद्यालय प्रबंधन के कई सदस्य उपस्थित रहे । सभी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।
