बिन्दकी/फतेहपुर । अज्ञात कारण से गेहूं की फसल में आग लग गई ग्रामीणों ने मिलकर काफी प्रयास के बाद आपको बुझाया तब तक लगभग 2 बीघा गेहूं की फसल जल गई ।
जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चकमदा तथा दुईजा का पुरवा गांव के बीच रविवार की सुबह लगभग 8:00 बजे अज्ञात कारण से गेहूं की फसल में आग लग गई । आग लगने की घटना के बाद हड़कंप मच गया । ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई । ग्रामीणों ने मिलकर आग को बुझाया । तब तक दुईजा का पुरवा गांव निवासी रामनरेश यादव पुत्र नंदराम यादव की एक बीघा तथा कमल सिंह पुत्र नंदकिशोर की एक बीघा कुल दो बीघा गेहूं की फसल जल गई । मामले की सूचना पुलिस तथा हल्का लेखपाल को दी गई ।
