बिन्दकी/फतेहपुर । डीसीएम गाड़ी की टक्कर से सवारी से भरा ई-रिक्शा पलट गया । दुर्घटना के बाद हड़कंप मच गया लोगों ने मिल कर ई रिक्शा को खड़ा किया और घायल लोगों को बाहर निकाला । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम गाड़ी को कब्जे में लिया और चालक को हिरासत में ले लिया । दुर्घटना में छह लोग घायल हुए ।
जानकारी के अनुसार बिन्दकी नगर के कुंवरपुर रोड बाईपास चौराहे में रविवार की सुबह लगभग 10:00 बजे डीसीएम गाड़ी की टक्कर से सवारियों से भरा ई रिक्शा पलट गया । दुर्घटना के बाद हड़कंप मच गया । मौके पर भारी भीड़ लग गई । सूचना मिलने पर 112 नंबर तथा कोतवाली बिन्दकी पुलिस पहुंची ।
दुर्घटना में ई- रिक्शा में सवार दीपक निवासी जोनिहा कोतवाली बिन्दकी,गिरधारी निवासी खूंटाझाल थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर, ई रिक्शा चालक आशीष निवासी हरदौली कोतवाली बिन्दकी,गुजराती देवी पत्नी स्वर्गीय रघुवीर सिंह निवासी अलियाबाद कोतवाली बिन्दकी , पूजा सिंह निवासी बिन्दकी, विला देवी पत्नी विश्राम निवासी अलियाबाद कोतवाली बिन्दकी जनपद फतेहपुर घायल हो गए ।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया बताया जाता है कि ई रिक्शा बिन्दकी कस्बे से अलियाबाद की ओर जा रहा था जब कि डीसीएम गाड़ी जय गुरुदेव मंदिर से मां ज्वाला देवी मंदिर की ओर जा रही थी । पुलिस ने डीसीएम गाड़ी को कब्जे में लिया और चालक को हिरासत में ले लिया घायलो को अस्पताल ले जाया गया ।
