बिन्दकी/फतेहपुर । पेट्रोल पंप में तेल डालते ही अचानक बाइक में आग लग गई आग लगने की घटना के बाद हड़काम पर मच गया पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने सतर्कता दिखाते हुए अग्निशामक यंत्र से तुरंत आग बुझा दिया आग बुझाने के बाद लोगों ने राहत महसूस किया । इस बीच हड़कंप मचा रहा दूर भारी भीड़ लगी रही खुश किस्मती रही की कोई हताहत नहीं हुआ केवल बाइक जली ।
जानकारी के अनुसार बिन्दकी नगर के ललौली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप में रविवार को दिन में करीब 2:00 बजे अचानक एक बाइक में आग लग गई । आग लगने की घटना के बाद हड़कंप मच गया ।
हालांकि पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने सतर्कता दिखाते हुए अग्नि शामक यंत्र से आग बुझाने का काम किया जिससे आग पर तुरंत काबू पा लिया गया वरना दुर्घटना बड़ी हो सकती थी ।
मामला जानलेवा भी हो सकता था । लेकिन केवल बाइक का नुकसान हुआ बाकी कोई कर्मचारी या अन्य व्यक्ति हताहत नहीं हुआ ।
बताया जाता है कि कुछ युवक बाइक लेकर पेट्रोल डालने पेट्रोल पंप आए थे बताया जाता है कि बाइक बहुत दूर से चलकर आई थी ।जिसके चलते बाइक का इंजन बहुत गर्म हो गया था जैसे ही पेट्रोल डाला गया । बाइक में आग पकड़ ली ।
