फतेहपुर । शहर के देवीगंज स्थित स्वo तेज बली गुप्ता मेमोंरियल ट्रस्ट हाल में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर आज भंडारे का आयोजन किया गया ।
जिसमें सर्वप्रथम कन्याओं को भोजन कराया गया उसके बाद आए हुए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया । कथा व्यास जुगुल किशोर मिश्रा एवं सहयोगी विजय शंकर द्विवेदी ने विधिविधान से पूजा-अर्चना के बाद कन्या भोज का शुभारंभ किया ।
कथा व्यास जुगुल किशोर मिश्रा ने कहा कि कई जन्मों के पुण्य जब उदय होते हैं । तब भागवत कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त होता है ।
इस मौके पर परीक्षित कमलेश अग्रहरी पत्नी मालती गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता,प्रदीप कुमार गुप्ता,महेंद्र कुमार गुप्ता,संतोष कुमार मौर्य ,सुमन मौर्य ,प्रीती गुप्ता, मालती गुप्ता शिखा गुप्ता संजीव गुप्ता हार्दिक अग्रहरि जीतू सिंह आदि मौजूद रहे ।
