– 09 मई को किसान यूनियन करेगी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का घेराव
फतेहपुर । निजी स्कूलों के खिलाफ व्यापार मंडल द्वारा चलाए जा रहे अभियान मे भारतीय किसान यूनियन भी शामिल हो गई है ।जिससे आंदोलन को नई उर्जा मिली है ।
यह जानकारी देते हुए बताया गया है कि आज व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल की अगुवाई में व्यापार मंडल द्वारा जिले में चलाई जा रही । प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ मुहिम को और भी मजबूती मिली, नहर कालोनी फतेहपुर में व्यापार मंडल की मुहिम को आज भारतीय किसान यूनियन (आराजनैतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने अपना समर्थन देते हुए कहा कि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल की अगुवाई में व्यापार मंडल द्वारा जो प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ यह मुहिम चलाई जा रही है इसके लिए शिवचंद्र शुक्ल बधाई के पात्र हैं । यह मुहिम जनहित की हैं । जिले के किसानों के बच्चे भी प्राइवेट स्कूलों में पढ़ते हैं जहां पर उनका आर्थिक उत्पीड़न किया जाता है । शिक्षा विभाग के अधिकारियो के शह पर प्राइवेट स्कूलों का यह खेल अब नहीं चलने दिया जाएगा ।शिक्षा विभाग के शह पर चल रहे भ्रष्टाचार को लेकर किसान यूनियन द्वारा 9 मई को जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय का घेराव किया जाएगा । जनहित की इस लड़ाई को मजबूती से लड़ा जाएगा । शिक्षा माफिया वा शिक्षा विभाग की मिली जुली भ्रष्टाचार की इस आर्थिक लुटाही को बंद करवाया जाएगा ।
उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूलों द्वारा हर वर्ष प्रवेश शुल्क लेना, हर वर्ष दुकानदारों से लाखों लाख रुपए नगद लेकर हर वर्ष महंगी किताबें लगवाकर एक दुकान निश्चित करना,हर वर्ष किताबें बदलना, टाई बिल्ला बेल्ट आदि के नाम पर होने वाला अभिवावकों का आर्थिक शोषण अब नहीं होने दिया जाएगा ।
अपना समर्थन देकर मुहिम को और मजबूत करने के लिए व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने भारतीय किसान यूनियन आराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान का हृदय से हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब हमारी मुहिम को निश्चित रूप से सफलता मिलेगी ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारतीय किसान यूनियन आराजनैतिक के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम,युवा नेता अंकित सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान,व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष अनिल साहू,जिला मंत्री सर्वेश यादव,मीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल, युवा विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र मिश्र,जिलाध्यक्ष कंचन मिश्र सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहें ।
