लखनऊ (उत्तर प्रदेश) । देश भर में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है । पिछले दो दिनों में कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी देखने को मिली है । जिसके बाद तापमान में तेजी से गिरावट आई है । अभी भी हल्की हवाएं चल रही हैं,जिससे मौसम में ठंडक बनी हुई है ।
कुछ दिन पहले तक जो सूरज आंखें दिखाता था, अब वह दिन में बादलों के पीछे छुपा-छुपा सा नजर आ रहा है । मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी मौसम में नर्मी देखने को मिलेगी । उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश और आंधी जैसे हालात देखने को मिल सकते हैं । साथ ही कई जिलों में बिजली की कड़कड़ाहट देखने को मिलेगी । जानिए आज किन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है ?
किन जिलों के लिए अलर्ट
मौसम विभाग ने आज कई जिलों के लिए बादलों की आवाजाही और बिजली की चमक की संभावना जताई है । जिन जिलों में मौसम बिगड़ सकता है,उनमें बांदा, चित्रकूट,कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर,प्रतापगढ़,मिर्जापुर,संतकबीरनगर,बस्ती,कुशीनगर,महाराजगंज,सिद्धार्थनगर,बलरामपुर,श्रावस्ती,बहराइच,लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कत्रौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ का नाम शामिल है ।
