फतेहपुर । जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि मृदा तत्त्वों की कमी दूर करने एवं भूमि सुधार हेतु जिप्सम वितरण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है । जनपद के सभी तेरह विकास खण्ड स्थित राजकीय कृषि बीज भण्डारों के माध्यम से कुल 787 मी० टन जिप्सम का वितरण किया जायेगा । जिप्सम वितरण पी०ओ०एस० मशीन के माध्यम से प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर कृषकों किया जायेगा । किसानों को उनकी जोत के आधार पर अधिकतम 02 हे० हेतु (मात्र 06 कु०) ही वितरित किया जायेगा । इसका विक्रय मूल्य 432.20 रू0 प्रति कुन्टल है एवं इस पर 75 प्रतिशत अनुदान अनुमन्य है ।
