फतेहपुर । जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष – 2025-26 में कौशल सुधार प्रशिक्षण सामान्य,एस० सी० एस० पी० अन्तर्गत प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण कराते हुए उन्हें स्वालाम्बी बनाने तथा इच्छुक लाभार्थियों को बैंकों से वित्तपोषित कराया जाना है ।
जिसके लिए कौशल सुधार प्रशिक्षण सामान्य 02 वैच प्रति बैच 25 अभ्यार्थी (दर्जी हेतु 25 अभ्यार्थी एवं ब्यूटी पार्लर हेतु 25 अभ्यार्थी कुल 50) अभ्यार्थियों का एवं कौशल सुधार प्रशिक्षण एस०सी०एस० पी० के 4 वैच प्रति बैच 25 अभ्यार्थी (दर्जी हेतु 75 अभ्यार्थी एवं ब्यूटीपार्लर हेतु 25 अभ्यर्थी कुल 100) अभ्यार्थियों का 15 दिवसीय प्रशिक्षण मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र अनुवा- जधंई प्रयागराज द्वारा कराया जाना है । प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण अवधि 15 दिन हेतु प्रत्येक दिन रू 250.00 की दर से छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने का भी प्राविधान है । ग्रामीण क्षेत्र/नगर पंचायत (जिनकी जनसंख्या 25,000 से अधिक न हो) के आवेदक ही प्रशिक्षण हेतु पात्र होगें तथा सम्बन्धित अभ्यार्थी की आयु न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 45 वर्ष के मध्य हो ।
अतः उपरोक्त प्रशिक्षण हेतु इच्छुक अभ्यार्थी अपना आवेदन पत्र आनलाइन सेवाओं के अन्तर्गत “जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम” के नाम से अपलोड/पंजीकृत कर सकते हैं ।
अभ्यार्थियों का चयन स्कोर कार्ड के आधार पर किया जायेगा । विस्तृत जानकारी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय 77/274 बी सिविल लाईन एल० आई० सी० बिल्डिग के सामने फतेहपुर से प्राप्त कर सकते है ।
