कानपुर । उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने चकेरी एसीपी सुमित सुधाकर रामटेके को महाराजपुर थाना एवं चकेरी के अहिरवां में चोरी टप्पेबाजी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है ।
चौकी प्रभारी अहिरवां का तंज “और बताओ नेताजी धरना प्रदर्शन कब करेंगे” तथा वर्तमान समय चकेरी और महाराजपुर थाना क्षेत्र के कुछ क्षेत्रों में जाम और अतिक्रमण की समस्या बढ़ती जा रही है । 6 सूत्रीय ज्ञापन सौपा है वही चकेरी थाना में अपराध संख्या 334/ 2025 में CCTV फुटेज में कैद अपराधी बिल्कुल स्पष्ट दिखने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई बंद घर में हुई थी लगभग 9 लाख की चोरी तथा अपराध संख्या 296/2025 के अपराधी फुटेज में आने के बावजूद पकड़ से दूर जबकि अपराधियों ने आटों और ई रिक्शे का भी प्रयोग किया । वैष्णव ज्वैलर्स में हुई थी 965000/- की चोरी घटना का अनावरण नहीं है ।
वही चकेरी थाना के दो सड़क पुलिया एवं महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरसौल कस्बे केअंडरपास पर रेहड़ी पटरी की दुकानें लगने से जाम की स्थिति बनी रहती है एवं फुटपाथ प्रयोजन नालों पर अतिक्रमण को हटवाने भी बताया गया है ।
वही चकेरी अंडर पास में फ्लाइट आगमन पर लोगों को दूर से यू-टर्न न लेना पड़े विपरित दिशा से चकेरी अंडर पास का प्रयोग करते हैं एवं नरवल पहुंच मार्ग जाने हेतु विपरीत दिशा से वाया महाराजपुर अंडरपास प्रयोग करते हैं । जिससे जाम की स्थितियां बनी रहती है । NHAI एवं ट्रैफिक विभाग के सामंजस्य से स्थाई समाधान निकाला जाए ।
चकेरी थाना के अहिरवां में घटित घटनाओं के अनावरण हेतु अपराध पर काम करने वाले एक्सपर्ट चौकी प्रभारी की नियुक्ति की जाए जो जनता और सम्भ्रांत नागरिकों से पुलिस मित्र सम्बंध भी स्थापित करें वही एसीपी चकेरी ने कहा सभी बिंदु महत्वपूर्ण है । घटनाओं पर लगाम लगेगी जाम की समस्या पर भी गम्भीरतापूर्वक निष्कर्ष निकला जाएगा ।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेश वर्मा,सत्येंद्र सिंह,श्याम सुंदर,संतोष स्वर्णकार,भोलेंद्र वर्मा,अमन सिंह ,शिव कुमार गुप्ता,शुभम शुक्ला, विकास आदि मौजूद है ।
