फतेहपुर । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय कृषि बीज भंडार तेलियानी में उर्मिला सामाजिक जन कल्याण सेवा समिति फतेहपुर द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें प्रभारी तेलियानी अभिषेक समिति के सचिव अनुज कुमार श्रीवास्तव द्वारा वृक्षारोपण किया गया ।
“पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ” जन अभियान-2025 के अंतर्गत आज “एक वृक्ष मां के नाम” वन महोत्सव-2025 का शुभारंभ तेलियानी बीज भंडार परिसर में वृक्षारोपण कर किया गया । इस अवसर पर किसानों को पौधों का वितरण किया गया ।
समिति के सचिव अनुज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण और जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है । इससे हमें ऑक्सीजन के साथ -साथ छांव भी मिलती है और उन्होंने किसानों,नागरिकों से अपील किया कि एक पौधा जरूर लगाए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधा लगाना जरूरी है । इससे वातावरण सुंदर व स्वच्छ रहेगा और शुद्ध हवा मिलेगी ।
इसके लिए हम सभी का दायित्व है कि एक-एक पौधा अवश्य रोपित करें साथ ही संरक्षण भी करें । इस अवसर पर राजेश राज दीपक मुन्नू सिंह शिवम् आदि किसान मौजूद रहे ।
