बिन्दकी/फतेहपुर । ट्रक की टक्कर से एक ही बाइक में सवार तीन युवक घायल हो गए । दुर्घटना के बाद तीनों घायल युगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया दुर्घटना की जानकारी मिलने पर हड़कंप मचा रहा भारी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंचे ।
जानकारी के अनुसार बिन्दकी कस्बे के निकट खजुहा रोड नहर पुल के पास ट्रक की टक्कर से एक ही बाइक में सवार शिवाकांत उम्र 22 वर्ष पुत्र छोटे,निखिल उम्र 18 वर्ष पुत्र रामकुमार तथा गोलू उम्र 20 वर्ष पुत्र उदयभान तीनों निवासी ग्राम कंचनपुर कोतवाली बिन्दकी जनपद फतेहपुर घायल हो गए । दुर्घटना के बाद हड़कंप मच गया । मौके पर भीड़ लग गई । दुर्घटना करने के बाद ट्रक मौके से निकल गया । घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी में भर्ती कराया गया ।
दुर्घटना की जानकारी मिलने पर भारी संख्या में ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे । घायलों के परिजनों ने बताया कि तीनों युवक बाइक द्वारा बैठकर बिन्दकी से गांव कंचनपुर जा रहे थे तभी रास्ते में दुर्घटना हो गई ।
