फतेहपुर । इलेक्ट्रानिक इलेक्ट्रिक संगठन के पुनर्गठन पर जिलाध्यक्ष पद पर मो अंजुम नगर अध्यक्ष पद पर दिनेश सिंह को मनोनीत किया गया है ।
संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा की संस्तुति उपरान्त जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता जिला कार्डिनेटर चन्द्र प्रकाश बब्लू गुप्ता ने इलेक्ट्रॉनिक इलेक्ट्रिक संगठन का पुनर्गठन करते जिलाध्यक्ष व नगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत पदाधिकारी एक माह के अन्दर जनपद के समस्त व्यापारियों को संगठन से जोड़ कर कमेटी का विस्तार करेंगे ।
संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता जिला कार्डिनेटर चन्द्र प्रकाश बब्लू गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई शुभकामनाएं दी ।
