कानपुर । सरसौल कस्बे व महाराजपुर कस्बे में शरबत वितरण का हुआ । इस आयोजन में ब्राह्मणों का सम्मान किया गया । शुक्रवार को निर्जला एकादशी के अवसर पर महाराजपुर के नारायणा रिसॉर्ट में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । यहां ग्राम पंचायत महाराजपुर के ग्राम प्रधान दिनेश सिंह द्वारा ब्राह्मणों का सम्मान किया गया । पूजन अर्चन एवं माल्यार्पण कर शर्बत एवं फलाहारी भोज करा कर अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया ।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा सरसौल मंडल उपाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह,अमन सिंह, अनिल द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे । वही निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में नरवल तहसील के रूमा महाराजपुर सरसौल,पुरवामीर,बौसर,तिलशहरी आदि गांव में शरबत वितरण किया गया है ।
