फतेहपुर । जिला दिव्यागजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि वि० ख०- बहुआ में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा शिविर/कैम्प आयोजित किया गया । जिसमें 57 दिव्यांगजनों द्वारा प्रतिभाग किया गया । इस शिविर में 06 दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र भी निर्गत किए गए ।
तत्क्रम में यह भी अवगत कराना है कि विभाग द्वारा कल 18 जून 2025 को वि० ख०-मलवां में शिविर/कैम्प आयोजित होना सुनिश्चित हुआ है । इस शिविर में दिव्यांगजनों द्वारा निम्न अभिलेखों को अपने साथ लाना अनिवार्य है । जिससे आयोजित शिविर के माध्यम से दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके ।
