बिन्दकी/फतेहपुर । बिन्दकी के निकट खजुहा रोड नहर पुल के किनारे सैयद बाबा के मजार के समीप एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला । पास में एक मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली । शव को देखते ही हड़कंप मच गया । मौके पर भीड़ लग गई । सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की परिजनों के आने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार नगर के के निकट नहर के बगल में सैयद बाबा मजार के दीवार के समीप मंगलवार की सुबह लगभग 8:00 बजे दिनेश कुमार पटेल उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी ग्राम सेलावन कोतवाली बिन्दकी का शव संदिग्ध अवस्था में देखा गया तो हड़कंप मच गया । मौके पर भारी भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लान सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । जांच पड़ताल की जा रही है । शव के समीप एक बाइक भी मिली है ।
