– जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लोकतंत्र रक्षा व संविधान के प्रति निष्ठा का लिया संकल्प
– लोकतंत्र सेनानियों को माला अंगवस्त्र व पौध देकर किया गया सम्मानित
फतेहपुर । शासन द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में आज कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में आपातकाल दिवस व आपातकाल से संबंधित चित्र प्रदर्शनी,हस्ताक्षर अभियान का कार्यक्रम आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर किया गया ।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल,विधायक बिन्दकी जय कुमार सिंह जैकी ,विधायक हुसैनगंज श्रीमती ऊषा मौर्या, विधायक सदर चंद्र प्रकाश लोधी,भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ,जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) अविनाश त्रिपाठी,अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुनील कुमार आदि जनप्रतिनिधियों व लोकतंत्र सेनानियों ने सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किए साथ ही हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर कर लोकतंत्र की रक्षा व संविधान के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया एवं आपातकाल से संबंधित लघु फिल्म को देखा, सामूहिक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया ।
कार्यक्रम में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों (नवल किशोर मिश्रा,फूलचंद्र पटेल,गंगाराम,रमेश प्रसाद) को माला, अंगवस्त्र व पौध देकर सम्मानित किया गया ।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आपातकाल के संबंध में विचार गोष्ठी में लोकतंत्र सेनानियों ने अपनी जुबानी में आपातकाल की कहानी बताई जिसमें वह अपने उस समय को याद कर भावुक हो गए । उन्होंने कहा कि हम लोग लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदैव तात्पर्य रहते है ।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का एक ऐसा अध्याय है जिसे भुलाया नहीं जा सकता है । उस दौर में जिन लोगों ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर लोकतंत्र मूल्यों की रक्षा किया जो वास्तव में हमारे समाज के लिए प्रेरणादाई है। उन्होंने कहा आज के दिन हमें इस बात का संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे ।
इस अवसर पर विधायक जहानाबाद,विधायक बिन्दकी, विधायक हुसैनगंज,विधायक सदर,भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी आपातकाल पर अपने–अपने विचार साझा करते हुए कहा कि जिन लोगों ने अपनी आजादी और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की कीमत पर देश को लोक तांत्रिक रास्ते पर बनाए रखा,उनका योगदान अतुल्यनीय है । लोकतंत्र सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए कहा युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए ।
