बिन्दकी/फतेहपुर । रात में अराजक तत्वों ने ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लगा दिया जिसके चलते लगभग डेढ़ लाख रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई सुबह दुकान में आग लगने की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया दुकान मालिक ने गुरुवार को पुलिस को तहरी देकर जानकारी दी पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू किया ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मिस्सी गांव में इंद्रेश कुमार निवासी ग्राम बाबूपुर कोतवाली बिन्दकी जनपद फतेहपुर की ऑटो पार्ट्स की दुकान है ।
बुधवार व गुरुवार की मध्य रात को अराजक तत्वों ने ऑटो पार्ट्स की दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश की । जब ताला नहीं टूटा तो छेनी से दुकान का एंगल तोड़कर दुकान में आग लगा दी । जिससे लगभग डेढ़ लाख रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई । मामले की जानकारी गुरुवार की सुबह हुई । इस मामले में गुरुवार को दिन में करीब 1:00 बजे दुकान मालिक इंद्रेश कुमार कोतवाली बिन्दकी पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर शिकायत किया । जिसमें बताया कि कुछ लोगों ने कई दिन पहले बर्बाद करने की धमकी दी थी । बताया कि बुधवार की रात को तीन लोगों ने दुकान के बाहर बैठकर बीयर पिया था और उन्हीं लोगों ने बाद में ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लगा दिया ।
