फतेहपुर । अवनीश कुमार यादव जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि एतद्द्वारा सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि जीरो पावर्टी अभियान के अन्तर्गत चिन्हित किये गये जनपद के 408 लाभार्थियों के आधार सीडिंग बैंक खातों में राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन की धनराशि निदेशालय समाज कल्याण उ०प्र० लखनऊ द्वारा प्रेषित की जा चुकी है । जिन लाभार्थियों को जीरो पावर्टी अभियान के अंतर्गत चिहिन्त किया गया था तथा उनके आवेदन ऑनलाइन कराये गये थे, ऐसे लाभार्थियों के पेंशन की स्वीकृति की कार्यवाही की जा रही है तथा वृद्धावस्था पेंशन की धनराशि भी प्रेषित की जा रही है ।
अतः ऐसे जीरो पावर्टी में चिन्हित लागार्थियों से अनुरोध है कि वे अपनी सम्बन्धित बैंक शाखा में सम्पर्क कर वृद्धावस्था पेंशन की धनराशि प्राप्त कर सकते है । किसी प्रकार की जानकारी के लिये कार्यालय समाज कल्याण सुनील सरोज वरिष्ठ सहायक मो० न० 7007234020 व श्रीमती प्रीती गौतम वरिष्ठ सहायक मो0 न0 9628117528 पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है ।
