फतेहपुर । जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र सिंह ने मध्यान्ह 12 बजे जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ई०वी०एम०/वी०वी० पैट के वेयर हाउस के सुरक्षा की स्थिति का भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधयों यथा राजीव लोचन,प्रदेश सचिव, कांग्रेस पार्टी, गाजी अब्दुर रहमान गनी,नगर अध्यक्ष,बहुजन समाज पार्टी,मणिभूषण सिंह ,सदस्य सीपीआई (एम०),कामता प्रसाद,जिला सचिव,समाजवादी पाटी,श्रीमती सुशीला मौर्य,जिला मंत्री, भारतीय जनता पार्टी,श्रीराम पटेल,प्रान्तीय सचिव,आम आदमी पार्टी, की उपस्थिति में आन्तरिक निरीक्षण किया गया है । जिसमें राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के अतिरिक्त अमृत प्रभात,नायब तहसीलदार सदर,सत्येन्द्र सिंह ,नोडल अधिकारी, ई०वी०एम० फतेहपुर निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे ।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने ई०वी०एम० वेयर हाउस की सुरक्षा में लगे सी०सी०टी0वी0 कैमरों का निरीक्षण किया । जहां सभी सी० सी०टी0वी0 कैमरे क्रियाशील अवस्था में हैं तथा फायर सिलेण्डर की जांच की गयी,जिसकी वैधता दिसम्बर 2025 पायी गयी । तदोपरान्त वेयर हाउस को खोलकर उसमें रखी गयी मशीनों का निरीक्षण किया गया,जिसमें सभी मशीनें आयोग के निर्धारित मानक के अनुरूप रखी पायी गयी ।
