बिन्दकी/फतेहपुर । अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटे ट्रक के कारण लगभग 16 घंटे जाम लग रहा लोग उमश भरी गर्मी में परेशान रहे ट्रक सहित तमाम वाहनों की लंबी लाइन लगी रही । पुलिस पूरी रात जाम खुलवाने का प्रयास करती रही । सुबह हाइड्रा बुलवाने के बाद पलटे पर ट्रक को एक किनारे किया गया । रात में करीब 9:00 बजे जाम लग गया था दिन में करीब 1:00 बजे जाम खुला यानी लगभग 16 घंटे तक जाम लग रहा ।
बताते चले की तेंदुली गांव के समीप शनिवार की देर शाम को बांदा जनपद से गिट्टी लादकर कानपुर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गया था । जिसके चलते शनिवार की रात लगभग 9:00 बजे से जाम लगना शुरू हो गया था जाम के कारण लोग परेशान हो गए । यह जाम शनिवार तथा रविवार की मध्य रात को तथा अगले दिन रविवार को दिन में 1:00 बजे तक लगा रहा ।
बिन्दकी चौडगरा मार्ग में, बिन्दकी मां ज्वाला देवी मंदिर से बाईपास होते हुए जय गुरुदेव मंदिर तक तथा इसके अलावा कई मार्गों में ट्रक तथा अन्य वाहनों का लंबा जाम लगा रहा ।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिन्दकी लान सिंह पुलिस बल के साथ जाम लगने के बाद लगातार जाम खुलवाने का प्रयास करते रहे । काफी प्रयास के बाद रविवार को दिन में करीब 1:00 बजे जाम पूरी तरह से खुल सका यानी लगभग 16 घंटे तक जाम लग रहा । कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लान सिंह ने बताया कि ट्रक पलटने के कारण जाम लग गया था । काफी प्रयास के बाद हाइड्रा बुलाकर ट्रक को एक किनारे हटाया गया । जिसके बाद धीरे-धीरे जाम खुला ।
