कानपुर । कमिश्नट के थाना महाराजपुर क्षेत्र के मंगतखेड़ा गांव में एक दलित युवक की पुरानी रंजिश में पिटाई से मौत हो गई । मृतक की पहचान दीनू पासवान पुत्र रामलाल (30) के रूप में हुई है ।
वही गुरुवार शाम को मजदूरी से लौट रहे दीनू को गांव के भईया लाल पटेल ने रोका । पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज के बाद आरोपी ने लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिया । गंभीर रूप से घायल दीनू को परिजन हैलट अस्पताल ले गए । जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई ।
मृतक की बहन आरती वर्मा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया । जहां से उसे जेल भेज दिया गया । एडीसीपी पूर्वी अंजली विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवार से मिलकर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया । देर शाम शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया । पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया । मृतक के परिवार में पत्नी संगीता, 12 वर्षीय बेटी राधिका ,6 वर्षीय बेटा आदित्य और 2 वर्षीय बेटी रिया हैं । संगीता 8 माह की गर्भवती हैं ।
वही मृतक की पत्नी संगीता बेसुध अवस्था में बताती है कि पड़ोसी भईया लाल पहले उनके पति को शराब पिलाया इसके बाद पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे व रॉड से जानलेवा हमला कर दिया । बताया कि इसके पहले भी भईया लाल ने उनके जेठ सोनू के साथ मारपीट की थी ।
वहीं महाराजपुर थाना इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है ।
