बकेवर/फतेहपुर । बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम बरिगवां में कटखने बंदरों का आतंक है । हर दिन कोई न कोई उनका शिकार होते रहते हैं ।
बीते दिनों राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय बरिगवां के कर्मी अमर सिंह की पीठ पर काटकर लहूलुहान कर दिया । बंदरों के डर से लोग इतने सहमे हुए हैं कि घरों में कोई एक सदस्य लाठी डंडा लेकर बैठता है । महिला पुरुष बच्चों को आए दिन काटते रहते हैं । घरो से आटा खाना व अन्य सामान नजर चूकते ही उठा ले जाते हैं ।
यहाँ के निवासियों ने जिलाधिकारी व वन विभाग से कटखने बंदरों पकडवाने की मांग की है ।
