कानपुर । कमिश्नरेट के थाना महाराजपुर के कस्बा सरसौल में सोमवार सुबह एक कंटेनर चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा हुआ । सरसौल ओवरब्रिज के पास गलत दिशा से आ रहे कंटेनर ने दो बाइक और एक कार को टक्कर मार दी । कंटेनर चालक नशे की हालत में था । सड़क हादसे में कल्याणपुर निवासी राघवेंद्र सिंह और उनकी मां मुन्नी देवी की मौके पर ही मौत हो गई । वही राघवेन्द्र अपनी मां को लेकर अपने ननिहाल फतेहपुर किसी काम से जा रहे थे । वहीं कंटेनर ने दो अन्य लोगों को भी टक्कर मारी । जिससे आकाश गुप्ता घायल हो गए । जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है ।
मिली जानकारी के अनुसार कंटेनर में सवार एक यात्री शिव पथ मौर्य ने बताया कि चालक नशे की हालत में था । उन्होंने कई बार चालक से कंटेनर रोकने को कहा,लेकिन उसने नहीं रोक वही कंटेनर में बैठी दो अन्य सवारियां रास्ते में ही कूद गईं लेकिन बुजुर्ग होने के कारण शिव पथ कंटेनर से नहीं कूद पाए ।
हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए । राहगीरों ने कंटेनर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया वहीं पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हादसे के बाद सूचना पर पहुंची महाराजपुर पुलिस ने नेशनल हाईवे लगे जाम को सुचार रूप से चालू करवाया महाराजपुर थाना प्रभारी संजय कुमार पांडे ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ।
