कानपुर । ब्लॉक सरसौल के ग्राम बड़ागांव में वन महोत्सव के अंतर्गत गंगा टास्क फोर्स 39 गोरखा राइफल्स ने वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया । यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ गंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाना था ।
ग्राम बड़गांव के मिलन केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व नायब सूबेदार टेक बहादुर ने किया । उन्होंने कहा कि हर पौधा एक जीवन है । यह अभियान गंगा की निर्मलता और धरती की हरियाली को समर्पित है । उन्होंने बताया कि प्रदूषण की वजह से पर्यावरण असंतुलित हो गया है । इस स्थिति में पौधा लगाना और उसकी रक्षा करना समय की मांग है ।
वही नमामि गंगे के रामशंकर तिवारी ने बच्चों से मां के नाम पर एक वृक्ष लगाने और उसका पोषण करने का आग्रह किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान पति अम्बरीष उत्तम, जनशिक्षण इंटर कालेज प्रेमपुर बड़ागांव के प्रधानाचार्य अरुण कुमार वर्मा, लव कुश आर्य,वर्षा गौतम मौजूद रहे । इसके अलावा आशा बहू,आंगनवाड़ी कार्यकत्री,स्कूली बच्चे,ग्रामीण और सेना के जवान भी शामिल हुए ।
