फतेहपुर । जनपद के खजुहा कस्बे में भारतीय जनता पार्टी के मण्डल कार्यालय खजुहा में मण्डल कार्यसमिति का सम्मान समारोह आयोजित किया गया । जिसमें मण्डल अध्यक्ष रोहन श्रीवास्तव द्वारा सभी अतिथियों का एवं सभी पदाधिकारियों का सम्मान किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल उपस्थित रहे और श्याम लाल निषाद राजेंद्र चौहान,सत्यवीर सिंह मण्डल उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह मण्डल महामंत्री रोहित श्रीवास्तव मण्डल मंत्री गौरव त्रिवेदी मण्डल उपाध्यक्ष प्रज्ञा गुप्ता उपाध्यक्ष रोहित उत्तम उपाध्यक्ष सुघर जोशी उपाध्यक्ष देवा सोनकर सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
