– न्यायालय के आदेश पर बिन्दकी कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा
बिन्दकी /फतेहपुर । रुपया लेने के बावजूद खेतों की रजिस्ट्री न करने पर पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर 23 लाख 90000 रुपए वापस न करने पर पुलिस ने 07 लोगों पर विश्वास घात करने तथा धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली में सोमवार की सुबह लगभग 7:00 न्यायालय के आदेश पर महफूजउल हसन निवासी मोहल्ला कजियाना कस्बा बिन्दकी ने जमीन तय होने तथा रुपया लेने के बाद रजिस्ट्री न करने तथा 2390000 रुपया वापस न करने तथा धमकी देने के मामले में सात आरोपियों में आदित्य प्रभाकर,सलीम जावेद,अनुराग चंदेल,राकेश श्रीवास्तव,राजेश गुप्ता,भूपेन सिंह धारी तथा आशुतोष प्रभाकर सभी निवासी कानपुर नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है ।
दर्ज मुकदमे में पीड़ित ने कहा है कि सभी सात आरोपी रिसर्च एंड डेवलपमेंट कंपनी खोले हुए हैं । उन्होंने वर्ष 2023 में बताया कि उनकी 7 बीघा 10 बिसुआ जमीन कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के गौरी गांव के पास है । पूरी जमीन की कीमत 59 लाख 70000 रुपए हुई थी । पीड़ित ने बताया कि वह लोग तीन भाई हैं और आपसे सहमत से पूरी जमीन खरीद रहे थे । जिसके लिए 5970000 दे दिए गए थे । इसके बाद भी सभी सात आरोपी जमीन की रजिस्ट्री करने में हीला हवाली करने लगे । काफी प्रयास के बाद उन लोगों ने 35 लाख 80 हजार रुपया वापस किया है । बाकी 23 लाख 90000 रुपया वापस नहीं कर रहे हैं हमारे साथ विश्वास घात कर रहे हैं और धमकी भी दे रहे हैं । इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
