फतेहपुर । जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा संचालित बाल साहित्य संवर्द्धन योजना के अन्तर्गत वर्ष 2024 के लिए दिये जाने वाले दस बाल साहित्य सम्मानों सुभद्रा कुमारी चौहान महिला बाल साहित्य सम्मान,सोहन लाल द्विवेदी बाल कविता सम्मान,निरंकारदेव सेवक बाल साहित्य इतिहास लेखन सम्मान ,अमृतलाल नागर बाल कथा सम्मान,शिक्षार्थी बाल चित्रकला सम्मान ,लल्ली प्रसाद पाण्डेय बाल साहित्य पत्रकारिता सम्मान,डॉ. रामकुमार वर्मा बाल नाटक सम्मान,आचार्य कृष्ण विनायक फड़के बाल साहित्य समीक्षा सम्मान,जगपति चतुर्वेदी बाल विज्ञान लेखन सम्मान एवं उमा कान्त मालवीय युवा बाल साहित्य सम्मान के लिए साहित्यकारों/साहित्यिक संस्थाओं से संस्तुतियाँ आमंत्रित हैं ।
संस्तुतिकर्ता का स्पष्ट नाम-पता,दूरभाष सहित तथा जिसके नाम की संस्तुति की जा रही है । उसका जीवनवृत्त संस्तुति प्रपत्र के साथ संलग्न होना अनिवार्य है । प्रत्येक सम्मान की धनराशि इक्यावन हजार होगी ।
उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान,लखनऊ,बाल साहित्य सम्मानों हेतु संस्तुति प्रपत्र वर्ष 2023 सम्मान का नाम जिसके लिए संस्तुति की जा रही है ।
साहित्यकार का नाम,जन्म तिथि,जन्म स्थान,प्रकाशित साहित्य,पूर्व में प्राप्त पुरस्कार/सम्मान आदि का विवरण,अन्य साहित्यिक उपलब्धियाँ, सम्पर्क सूत्र (दूरभाष सहित) ।
संस्तुतिकर्ता का स्पष्ट नाम व पता दूरभाष सहित एक संस्तुति प्रपत्र पर किसी एक साहित्यकार के नाम की संस्तुति ही मान्य । संस्तुति प्रपत्र के साथ साहित्यकार का जीवनवृत्त लगाना अनिवार्य है निर्धारित तिथि के उपरान्त प्राप्त संस्तुतियों पर विचार नहीं किया जायेगा ।
उक्त समस्त बाल साहित्य सम्मान संस्थान द्वारा सम्बन्धित नियमों के अन्तर्गत प्रदान किये जायेंगे । जिन पर संस्थान का निर्णय अन्तिम होगा तथा उस पर किसी प्रकार की आपत्ति अस्वीकार्य होगी ।
उपर्युक्त बाल साहित्य सम्मानों हेतु संस्तुतियाँ ‘बाल साहित्य सम्मान सम्बन्धी’ शीर्षक से निदेशक, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ- 226001 को भेजी जायेगी । जिसकी अन्तिम तिथि 18 अगस्त, 2025 है ।
उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान ‘बाल साहित्य सम्मान नियमावली,2015’ , संस्तुति प्रपत्र तथा । सम्मानों से सम्बन्धित अन्य जानकारी संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध है । सम्मानों की संस्तुतियों व्यक्तिगत रूप से डाक द्वारा मूल रूप में हस्ताक्षर सहित संस्थान को भेजनी होगी ।
