बिन्दकी/फतेहपुर । आज प्राथमिक विद्यालय मुरादपुर में अध्ययनरत लगभग 97 छात्र-छात्राओं को श्री बालाजी सेवा न्यास ट्रस्ट के माध्यम से शिक्षण सामग्री वितरित की गई बच्चे शैक्षिक सामग्री पाकर के खुश हाल हो गए ।
श्री बालाजी सेवा न्यास के अध्यक्ष समाजसेवी लक्ष्मी चंद्र ओमर उर्फ मोना के नेतृत्व में पहुंचे अनूप गुप्ता ,संजय गुप्ता ,अनूप अग्रवाल , अंशुल गुप्ता व आदर्श सिंह चौहान ने 97 छात्र -छात्राओं को शैक्षिक सामग्री में कॉपी,पेन,पेंसिल,ज्योमेट्री बॉक्स,कलर बाक्स,बैग आदि वितरित करते हुए कहा कि संसाधनों के अभाव में कोई भी बच्चा पढ़ने से वंचित न हो जाए इसके लिए समाजसेवी संस्था समय – समय पर विद्यालयों में जाकर के बच्चों को शैक्षिक सामग्री का वितरण करते हैं ।
समाजसेवी लक्ष्मीचंद्र ओमर ने बताया कि वह नगर के तीन प्राथमिक विद्यालयों को गोद लेकर के उनकी शैक्षिक गुणवत्ता को सुधारने के लिए प्रयास में जुटे है । नगर के विद्यालयो में अध्यापकों की कमी से जूझ रहे विद्यालयों में बच्चों को हर प्रकार से मदद दे करके विद्यार्थियों की मदद कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की हर संभव मदद की जाती है । उनकी इस पहल से आर्थिक रूप से संपन्न व्यक्ति भी साथ आए और श्री बालाजी सेवा न्यास से जुड़कर के लोग शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए प्रयास कर रहे हैं ।
आदर्श सिंह चौहान ने बताया नये सत्र के साथ ही गरीब परिवारों मे बच्चों की पढाई का बोझ होता है । ऐसे परिवारों के बच्चो की मदद से उन्हे काही सहूलियत मिलती है ।
इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य अनूप अग्रवाल,संजय अग्रवाल एवं आदर्श चौहान सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।
