फतेहपुर । जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि शैक्षिक सत्र 2025–26 में दशमोत्तर छात्रवृति योजना अंतर्गत अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति के छात्रों हेतु छात्रवृत्ति आवेदन से संबंधित पाठ्यक्रमों का डाटा बेस तैयार करने,सत्यापन,लॉक करने एवं छात्रों को छात्रवृत्ति आवेदन से वितरण हेतु समय सारिणी जारी की गई है ।
प्रदेश में स्थित मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने के लिये आवेदन करने की कार्यवाही शिक्षा विभाग/ विश्वविद्यालय / एफिलियेटिंग एजेंसी के माध्यम से किया जाना है ।
तदोपरान्त जिला जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना (नवीन संस्थाये) एवं मास्टर डाटा मे सम्पूर्ण सूचनायें भरकर/अपलोड करके प्रमाणित करना दिनांक 07 जुलाई, 2025 से 25 नवम्बर 2025 तक ।
छात्र स्तर से ऑनलाइन आवेदन प्रकिया
छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाईन आवेदन किया जाना का दिनांक 10 जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 तक ।
छात्र/छात्राओं द्वारा किये गये ऑनलाइन आवेदन को फाइनल सब्मि शन एंव प्रिंन्ट आउट किया जाने का दिनांक 12 जुलाई 2025 से 03 अप्रैल 2026 तक,ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कापी छात्र/छात्राओं द्वारा वांछित संलग्लकों सहित शिक्षण संस्था में जमा किया जाने का दिनांक 06 अप्रैल 2026 तक ।
प्रथम चरण
छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकापी एवं संलग्न अभिलेखों से छात्र/छात्राओं के समस्त विवरण का शिक्षण संस्थान द्वारा मिलान किया जाना एवं ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करना,अपात्र छात्रों का आवेदन निरस्त करना तथा पात्र छात्रों का आवेदन ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करना 11 जुलाई 2025 से 9 नवम्बर, 2025 तक ।
द्वितीय चरण
छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाईन आवेदन पत्र की हार्डकापी एवं संलग्न अभिलेखों से छात्र/छात्राओं के समस्त विवरण का शिक्षण संस्थान द्वारा मिलान किया जाना एवं ऑनलाईन आवेदन प्राप्त करना,अपात्र छात्रों का आवेदन निरस्त करना तथा पात्र छात्रों का आवेदन ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करना 10 नवम्बर 2025 से 10 दिसम्बर, 2025 तक ।
तृतीय चरण
छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाईन आवेदन पत्र की हार्डकापी एवं संलग्न अभिलेखों से छात्र/छात्राओं के समस्त विवरण का शिक्षण संस्थान द्वारा मिलान किया जाना एवं ऑनलाईन आवेदन प्राप्त करना,अपात्र छात्रों का आवेदन निरस्त करना तथा पात्र छात्रों का आवेदन ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करना 11 दिसम्बर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक ।
त्रुटिपूर्ण आवेदन को छात्रों के स्तर से सही करना छात्र/छात्रा द्वारा किये गये ऑनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियों को छात्र के लागिंन में प्रदर्शित किया जाना तथा छात्र द्वारा त्रुटियों को ठीक किया जाना का दिनांक 23 जनवरी 2026 से 28 जनवरी 2026 तक ।
छात्रों द्वारा सही आवेदन को जमा करना एवं संस्था द्वारा पुनः अग्रसारित कराना,शिक्षण संस्था द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करना ,अपात्र छात्रों का आवेदन निरस्त करना तथा पात्र छात्रों का आवेदन आनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करना 31 जनवरी, 2026 तक ।
चतुर्थ चरण
छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाईन आवेदन पत्र की हार्डकापी एवं संलग्न अभिलेखों से छात्र/छात्राओं के समस्त विवरण का शिक्षण संस्थान द्वारा मिलान किया जाना एवं ऑनलाईन आवेदन प्राप्त करना,अपात्र छात्रों का आवेदन निरस्त करना तथा पात्र छात्रों का आवेदन ऑनलाईन सत्यापित एवं अग्रसारित करना 11 जनवरी 2026 से 16 अप्रैल 2026 तक ।
अतः जनपद में संचालित समस्त शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया जाता है कि अपने स्तर से समय सारिणी अनुसार ससमय छात्र/छात्राओं को अवगत कराना सुनिश्चित करें ।
