कानपुर । सरसौल सीएचसी में स्वास्थ्य विभाग के जॉइंट डायरेक्टर डॉ. एके गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया । उन्होंने एक्स-रे रूम, इमरजेंसी वार्ड, लैब, डेंगू व मलेरिया वार्ड का जायजा लिया वही निरीक्षण के दौरान डॉ. गुप्ता ने कर्मचारियों से अग्निशमन यंत्रों की जांच करवाई ।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । समय पर सीएचसी न पहुंचने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी व सरसौल सीएचसी प्रभारी डॉ. अजीत कुमार यादव ने बताया कि डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों के प्रति सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं । गांव-गांव जाकर लोगों को इन बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करने को कहा गया है । जेडी ने मरीजों का हालचाल भी जाना ।
उन्होंने निर्देश दिए कि मलेरिया-डेंगू के लक्षण वाले मरीजों की कड़ी निगरानी की जाए । सभी मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं दी जाएं। निरीक्षण में पाई गई । छोटी-छोटी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए ।
