फतेहपुर । अमित कुमार भूमि संरक्षण अधिकारी ई०ई०सी० खागा ने बताया कि कृषि विभाग (भूमि संरक्षण अनुभाग) में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हितार्थ वर्षा जल संचयन हेतु खेत तालाब योजना का संचालन किया जा रहा है । खेत तालाब योजनान्तर्गत कृषक द्वारा स्वयं के खेत पर 22 मी0 लम्बाई,20 मी० चौडाई, 3 मी० गहरा तालाब खुदवाने पर पक्का कार्य सहित कुल लागत रू0 105000.00 का 50 प्रतिशत अधिकतम धनराशि रूपया रू0 52500. 00 का अनुदान डी०बी०टी० के माध्यम से कृषकों को दिया जाता है । साथ ही स्प्रिंकलर / ड्रिप सिचाई पद्धति लगवाना अनिवार्य है । जिस पर 90 प्रतिशत का अनुदान उद्यान विभाग से दिया जायेगा एवं पम्पसेट खरीदने पर अधिकतम धनराशि रूपया 15000 का अनुदान प्रति लाभार्थी देय होगा । खोदे गये तालाब से कृषक जीवनदायनी सिचाई एवं मत्स्य पालन/ सिंगाडा की खेती कर आय एवं रोजगार में वृद्धि कर सकते है । योजना का लाभ पाने के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण एवं बुकिंग करना अनिवार्य है ।
जनपद के सभी कृषक भाइयों से अनुरोध है कि संचालित योजना का लाभ प्राप्त कर जल, जंगल, जमीन बचाने हेतु योजना में सहभागिता बढा कर सरकार की योजना का अधिकाधिक लाभ उठायें । किसान भाई किसी भी समस्या के निदान के लिए कार्यालय भूमि संरक्षण अधिकारी ई०ई०सी० खागा एवं भूमि संरक्षण अधिकारी राष्ट्रीय जलागम फतेहपुर या विकास खण्डों में स्थित राजकीय कृषि बीज भण्डार अथवा कृषि विभाग के कर्मचारियों से सम्पर्क कर उक्त योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है ।
