फतेहपुर । मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने बताया कि खरीफ अभियान 2025 के अन्तर्गत खरीफ उत्पादकता गोष्ठी-2025 के साथ कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय खरीफ गोष्ठी का आयोजन 11 जुलाई 2025 को पूर्वान्ह 10:30 बजे से “सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह” में किया जा रहा है । जिसमें कृषि एवं विकास से सम्बन्धित समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक एवं प्रगतिशील कृषक प्रतिभाग करेगें ।
जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता/खरीफ गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को खरीफ फसलों के बारें में नवीनतम तकनीक की जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी एवं उनकी कृषि सम्बन्धी समस्यायों का समाधान किया जाएगा ।
उक्त अवसर पर किसानों कों नवीनतम कृषि तकनीक तथा सरकार द्वारा चलायी जा रही कृषकोंपयोगी योजनाओं एवं देय सुविधाओं की जानकारी कराने के उद्देश्य से कृषि,उद्यान,पशुपालन, मत्स्य, रेशम, लघु सिचाई, यू०पी० एग्रो, नेडा आदि एवं कृषि से सम्बन्धित बीज, उर्वरक, रसायन कम्पनियों के द्वारा अपने विभाग उत्पाद का स्टाल लगाया जाएगा तथा गोष्ठी में स्वयं उपस्थित रहकर किसानों को अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं एवं देय सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराएगें ।
